सेक्टर-12 स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय की ओर से विद्यार्थियों को करियर के बेहतर विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार को निशुल्क करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र के विशेषज्ञ व रिस्कबर्ग कंसल्टिंग के सीनियर मैनेजर प्रभात सिंह ने छात्रों को साइबर सिक्योरिटी में करियर की संभावनाओं, आवश्यक कौशल और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। प्रभात सिंह ने बताया कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की मांग तेजी से बढ़ रही है। विद्यार्थियों को नेटवर्किंग, प्रोग्रामिंग, डेटा सुरक्षा और एथिकल हैकिंग जैसे क्षेत्रों में अपनी रुचि विकसित करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को साइबर सिक्योरिटी के विभिन्न कोर्स, सर्टिफिकेशन और करियर पथ के बारे में भी जानकारी दी।