सेक्टर- 31 स्थित आईएमए भवन में सात अक्तूबर को निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक्स-रे, मैमोग्राफी, खून की जांच समेत अन्य जांच की जाएगी। इसके लिए 9716101023 पर पंजीकरण कराना होगा। अधिकतम 125 लोगों की जांच की जाएगी। रोटरी नोएडा की अध्यक्ष अंशु अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो वर्षों से कैंसर जैसी बीमारी के क्षेत्र में काम कर रहा है। यह कार्यक्रम इंडियन कैंसर सोसाइटी, कैंसर फाउंडेशन के साथ मिलकर लगाया जा रहा है। इसमें डब्ल्यूएचओ व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च के डाॅक्टर शामिल होंगे। रोटरी नोएडा के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष सिंघल ने बताया कि इस प्रकार की जांच की कीमत करीब 2500 रुपये से अधिक की होती है। लेकिन यहां पर एक्स-रे, मैमोग्राफी, खून की जांच समेत कई जांचें निशुल्क की जाएगी। सचिव अलका चोपड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम में नागरिकों के अलावा नोएडा के 10 स्कूलों के 100 छात्र-छात्राएं व प्रधानाचार्य भी हिस्सा लेंगे। ये सभी रोटरी कि शाखा इंटरैक्ट के सदस्य हैं। रोटरी नोएडा के पूर्व अध्यक्ष दीपक भार्गव ने बताया कि सरकारी स्कूलों की 9 से 14 वर्ष की 200 लड़कियों को निशुल्क सर्वाइकल वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इस दौरान डॉ मोहिता शर्मा, सीमा सिंघल, अभिमन्यु माथुर आदि ने भाग लिया।