बास्केटबॉल एसोसिएशन की तरफ से सेकेंड फेज के कैंप ट्रायल के लिए वेन्यू लगभग डिसाइड हो चुका है। जिसमें यह माना जा रहा है कि सेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल में बॉयज का और सेक्टर -44 स्थित एमिटी स्कूल में गर्ल्स का ट्रायल किया जाएगा। लगभग 10 दिन तक चलने वाले इस ट्रायल से लड़कों और लड़कियों के सब जूनियर बास्केटबॉल टीम का गठन किया जाएगा जो आने वाले राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में गौतम बुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे।