फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन चुनाव, अध्यक्ष और सचिव की रेस से दूर महिला अधिवक्ता

श्याम जी. Updated Sun, 22 Dec 2024 08:29 PM IST

जिला दीवानी एवं फौजदारी बार गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के चुनाव में एक बार फिर महिलाओं की भागीदारी सीमित नजर आई है। बार की स्थापना के 24 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज तक किसी महिला अधिवक्ता ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी नहीं की है। बार की स्थापना के समय 2000-2001 में ऋषिपाल नागर को अध्यक्ष और नगसेन चंदेला को सचिव चुना गया था। इसके बाद से अब तक बार ने कई चुनाव देखे, लेकिन महिलाओं को नेतृत्व देने का अवसर नहीं मिल सका। सचिव पद पर महिला अधिवक्ता कमलेश चौधरी ने 2007-2008 के कार्यकाल में अपनी जगह बनाई थी। यह बार के इतिहास में पहला मौका था जब किसी महिला को सचिव पद पर चुना गया। इसके बाद से अब तक सचिव पद पर किसी महिला को चुना नहीं गया है। 2024-25 के चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कोई महिला अधिवक्ता मैदान में नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें