फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इंडस्ट्री संवाद... जीएसटी, सीवर और ड्रेनेज की समस्या से जूझ रहे नोएडा सेक्टर 63 के उद्यमी

विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Jan 2025 02:16 PM IST

नोएडा के सेक्टर 63 स्थित में अपना उद्यम संचालित करने वाले उद्यमी इन दिनों जीएसटी, सीवर और ड्रेनेज जैसी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के कारण उद्योगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है और उत्पादन लागत बढ़ रही है। जीएसटी विभाग की परेशानी से तंग आकर यहां के कुछ उद्यमी अपना कारोबार यहां से समेट कर दिल्ली में शिफ्ट होने लगे हैं। ये बातें एनईए और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में आयोजित अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों ने कही। एनईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, उद्यमी प्रणय अग्रवाल, सामंत साद आदि उद्यमियों का कहना है कि जीएसटी की जटिल प्रक्रिया और लगातार बदलते नियमों के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें