फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा', प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी बोले

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी। वह प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि 15 दिन का समय दिया गया है। जबकि इन्हीं 15 दिनों में उन्हें फायर कर दिया जाएगा और दूसरे लोगों की भर्ती कर ली जाएगी। कंपनी की ओर से भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें खाने को भी खराब चीज दी जाती है। इसके साथ ही मोबाइल फोन की अनुमति नहीं है। अगर उनके परिवार में कोई दुर्घटना हो जाती है। तो उन्हें सूचना तक भी नहीं मिल पाती है इसलिए फोन की अनुमति दी जाए। ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने बताया कि उन्हें ओवरटाइम का भी पैसा नहीं मिलता है। लगातार 11 महीने नौकरी करने पर 1000 बोनस के तौर पर दिया जाता था। जिसको अब 900 कर दिया गया। इसके साथ ही 8 घंटे की नौकरी की जगह 10 घंटे की नौकरी कराई जाती और बढ़ा हुआ पैसा भी नहीं मिलता है। उन्होंने बताया कि जो रेगुलर कंपनी में काम कर रहे हैं उन्हें उनका 6000 बढ़ा दिया गया और हमारा पैसा बढ़ाने में आनाकानी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें