ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाईनिश सोसाइटी में आम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) के चुनाव के लिए चुनाव कमेटी का चयन किया जाना था। निवासियों का आरोप है कि वर्तमान एओए की ओर से बैठक को स्थगित कर दिया गया। स्थगित करने का करना निवासियों को बताया गया कि 394 निवासी बैठक में नहीं आए। जबकि निवासियों का कहना है कि जब पिछली बार 25 लोगों के विरोध पर चुनाव कमेटी का चयन कर दिया गया था तो इस बार 394 की संख्या का हवाला क्यों दिया गया।