ग्रेटर नोएडा के अस्तौली गांव में निर्माणाधीन डपिंग ग्राउंड से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। किसानों का कहना है कि चार किसानों को लंबे समय से मुआवजा देने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू गुर्जर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डंपिंग ग्राउंड और उसको जोड़ने वाले मार्ग के लिए जमीन अर्जित की गई थी। 26 किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने की मंजूरी दी गई थी। जिसमें से 22 किसानों को ही मुआवजा मिला है। चार किसान मुआवजा के लिए अफसरों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे है। उन्होंने कहा कि कई किसान को पिछले एक साल से मुआवजा देने के नाम पर आश्वासन दिये जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसान परिवारों के युवाओं को नौकरी दी जाए। गांव का विकास नहीं किया है। जरूरत के मुताबिक गांव का विकास किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 25 नवंबर के किसान आंदोलन के बाद बडा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर देव भाटी, हरिओम भाटी, विक्रम प्रधान, नवीन भाटी, जगभूषण आर्य समेत किसान मौजूद रहे।