फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का विवाद सुलझा: स्थानांतरण के साथ प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार पर बनी सर्वसम्मति, जानें मामला

जेवर की अनाज मंडी स्थित प्राचीन मंदिर के पास बने शौचालय को लेकर उपजा विवाद बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है। बृहस्पतिवार को सभी पक्षों की सहमति से तय हुआ कि मंदिर के ठीक पड़ोस में स्थित शौचालय को दाहिनी ओर स्थानांतरित किया जाएगा। साथ ही प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार और परिसर को सुव्यवस्थित करने पर भी सहमति बनी है। विवाद सुलझाने के लिए अभियंता और कनीय अभियंता सहित जिला पंचायत की तीन सदस्यीय तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत संवाद किया। जनप्रतिनिधियों और व्यापार संघ की मौजूदगी में लंबे विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि शौचालय को दाहिनी ओर स्थानांतरित किया जाएगा। शौचालय की संरचना लगभग साढ़े छह फीट की सीमा में रखी जाएगी, ताकि मंदिर की धार्मिक मर्यादा प्रभावित न हो। गल्ला मंडी व्यापार संघ की ओर से अध्यक्ष जैनेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल और संरक्षक कुलदीप पंडित ने व्यापारियों की आपत्तियां और सुझाव सामने रखे। इसी क्रम में भाजपा नेतृत्व भी मध्यस्थता के लिए सामने आया। सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा व संजय रावत, महामंत्री देवेंद्र भारद्वाज व रोहित ठाकुर, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने समाधान की दिशा में पहल की। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने समाधान पर सहमति जताई और किसी भी तरह के टकराव से बचने का भरोसा दिलाया। दरअसल, यह विवाद मंदिर के समीप शौचालय होने को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायतों से शुरू हुआ था। बढ़ते तनाव के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शौचालय को सील कर दिया था और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था। बैठक में इस बात पर भी एकमत राय बनी कि विवाद का स्थायी समाधान केवल शौचालय स्थानांतरण तक सीमित नहीं होना चाहिए। मंदिर की साफ-सफाई, मरम्मत और जीर्णोद्धार कर उसके धार्मिक महत्व और गरिमा को बनाए रखना भी जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें