दिल्ली में आयोजित भारत पर्व में सेक्टर-62 स्थित भारतीय पाक कला संस्थान के छात्रों ने अपने हुनर से लोगों का दिल जीत लिया। संस्थान के छात्र अलग-अलग तरह के व्यंजन लेकर भारत पर्व पहुंचे, जिनमें कई डिशेज बच्चों ने अपने हाथों से तैयार की थीं। इन व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए लोगों की खास भीड़ देखी गई। वीडियो स्टोरी में बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे मेहनत और सीख से उनका स्वाद लोगों तक पहुंचा।