फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन

दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन की ओर से क्षितिज की गूंज कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 70 में रविवार को किया गया। जिसमें दिव्याग बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए। आयोजक डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य हमेशा से दिव्यांग बच्चों का पुनर्वास कर उन्हें समाज मुख्यधारा से जोड़ा जाये है। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई संस्था की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया। डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि आर्थ्रोग्राइपोसिस मल्टीप्लेक्स कॉन्जेनिटा ( एएमसी) बच्चों में होने वाली पैदायशी समस्या है और जून महीना इंटरनेशनल एएमसी जागुरुकता के लिए समर्पित है। इस आयोजन में एएमसी से होने वाली समस्याओं और उनके समाधान के लिए भी जागरूक किया संस्था के विशेष बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी सभी दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वाईपी सिंह दिवाकर शुक्ल, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. भावना आनन्द, डॉ. त्रिभुवन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें