फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ये खास चावल डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं, विदेशों में बढ़ रही मांग

Vikas Kumar Updated Thu, 09 Jan 2025 11:10 PM IST

डायबिटीज के मरीजों को अब चावल खाने से कोई पाबंदी नहीं होगी। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे इंडस फूड एक्सपो में ऐसे चावलों के कई स्टॉल लगे हुए हैं। जिनको डायबिटीज, बीपी आदि के मरीज भी खा सकते है। वहीं, कुछ चावल ऐसे है जो एंटी कैंसर प्रोट्रीज है। वहीं, इन चावलों की विदेशों में खूब मांग हो रही है। इंडस फूड एक्सपो में वेदा भारत नेचुरल फूड्स प्रोडक्ट प्रा. लि. की ओर से बरमा ब्लैक, नवारा, बहरूपी, इंद्राणी, दुधेश्वरी आदि चावल पेश किया गए है। औषधीय गुणों से भरपूर इन चावलों को डायबिटीज, बीपी, कैंसर के मरीजों को इनको खाने में कोई पाबंदी नहीं होगी। भारत में पहचान बने चुके इन चावल की मांग विदेशों में भी हो रही है। यूएसए व यूएई के लोगों की भी पहली पसंद बने हुए है। यही कारण है कि इन चावलों भारी मात्रा में निर्यात हो रहा है। वेदा भारत के बिजनेस हेड करण सिंह ने बताया कि 150 से 300 रुपये प्रति किग्रा तक बिकने वाले इस धान की खेती से किसानों के सपने तो पूरे हो रहे है, साथ ही मधुमेह और रक्तचाप के मरीजों के लिए भी ये वरदान साबित हो रहे है। इसके खाने से शुगर बढ़ने का खतरा नहीं होगा, उल्टे यह दवा का काम करता है। डायबिटीज के मरीज बेखौफ होकर चावल खा सकते है। इनमें कैल्शियम, आर्यन, मैग्निशियम भरपूर मात्रा में होती है। नवारा (लाल चावल) व बरमा ब्लैक (काला चावल) डायबिटीज को कंट्रोल करता ही है। साथ ही जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों के दर्द को दूर करने में मदद करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें