फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: किसान नेताओं को दिए जा रहे नोटिस वापस लेने की मांग

ग्रेटर नोएडा में 10 फीसदी भूखंड देने समेत मांगों के साथ किसान संगठनों के पदाधिकारियों को पुलिस के नोटिस वापस लेने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल डीआईजी से मिला। इसमें 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर होने वाली किसान महापंचायत भी मुद्दा भी शामिल रहा। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डा. रूपेश वर्मा और पूर्व बार अध्यक्ष उमेश भाटी ने बताया कि 10 फीसदी भूखंड और नए जमीन अधिग्रहण कानून को लागू कराने की मांग को लेकर 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर किसान महापंचायत बुलाई है। पंचायत को लेकर अभी से किसान नेताओं को रोकने का पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिया है। देर रात में किसानों को उठाया जाता है। पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे है। उसको दूसरे दिन तारीख दी जा रही है। उन पर पंचायत में नहीं पहुंचने का दबाव बनाया जा रहा है। इस अवसर पर अजीत नागर, किसान नेता सुखवीर खलीफा समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें