नोएडा। एटीएस नोबेलिटी सोसायटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां बच्चों ने शिव शंकर और पार्वती से जुड़ी कहानियों का मंचन किया। इस दौरान भजन संध्या और सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। जहां सोसायटी निवासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस बीच बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए मां के नौ स्वरूपों ने सभी को मोहित किया। इसके बाद डांडिया नाइट्स में सभी जमकर झूमे। इस बीच बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी दिया गया।