फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना सिटी: नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार पर नानकेश्वर मंदिर में भक्तों का हुजूम

यमुना सिटी। सावन माह के तीसरे सोमवार को यमुना सिटी स्थित नानकेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों का जनसैलाब पड़ा। इस बार का सोमवार बेहद खास रहा, क्योंकि सावन के तीसरे सोमवार के साथ ही नागपंचमी का भी पावन संयोग बना। इस दुर्लभ और शुभ संयोग के चलते सुबह से ही मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों ने कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह तड़के से ही नानकेश्वर महादेव मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों समेत सभी में भोलेनाथ के दर्शनों को लेकर भारी उत्साह देखा गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और कांवड़ वेशभूषा में पहुंचे भक्तों ने हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, दूध और फल लेकर भगवान शिव की आराधना की। मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें