फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Mar 2025 10:48 AM IST

नोएडा के थाना जारचा पुलिस की बुधवार सुबह एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। एडीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि यह मुठभेड़ तेल मिल के पास खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी तभी सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश तेजी से भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान सागर निवासी ग्राम गेसुपुर थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर के रूप में हुई। सागर थाना जारचा में दर्ज मुकदमा संख्या 68/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल अपराधी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें