फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की तैयारी, सीटू कार्यकर्ताओं ने की बैठक

राहुल तिवारी Updated Sun, 18 Jan 2026 05:45 PM IST

नोएडा में नए श्रम कानूनों के विरोध में 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर रविवार को सीटू कार्यकर्ताओं की सेक्टर-आठ स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव कामरेड पीवी अनियन, जिला महासचिव रामस्वारथ, उपाध्यक्ष रामसागर, कोषाध्यक्ष सुनील पंडित, सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि मजदूरों के बीच जाकर उन्हें समझाएं कि चार लेबर कोड मजदूरों की बेहतरी के लिए नहीं बल्कि मालिकों को लूट का लाइसेंस देने के लिए हैं। इसलिए चार लेबर कोड कानूनों को रद्द करवाने और मजदूरों के पक्ष में कानून बनवाने के लिए 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए एकजुट हुए हैं। बैठक में सीटू कार्यकर्ता नरेंद्र पांडे, पारस रजक, भरत डेंजर, धर्मेंद्र गौतम, बलराम चौधरी, अरुण कुमार पटेल, प्रभात, जोगिंदर सैनी, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें