क्रिसमस के कुछ ही दिन शेष हैं और शहर के चर्चों में उत्सव की रौनक दिखाई देने लगी है। नोएडा के प्रमुख चर्चों को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जा रहा है। सेक्टर-34 स्थित सेंट मैरी चर्च, क्रिसमस की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हुए हैं। चर्चों के बाहर लाइटिंग और सजावटी झालरों से माहौल को उत्सवमय बनाया जा रहा है, वहीं अंदर भी विशेष तैयारियां चल रही हैं। वेदी की साज-सज्जा, क्रिसमस ट्री, मोमबत्तियां और धार्मिक प्रतीकों के माध्यम से चर्चों को भव्य रूप दिया जा रहा है। सजावट के साथ-साथ प्रार्थना, अभ्यास और सेवा—तीनों स्तरों पर तैयारी की जा रही है, ताकि क्रिसमस के दिन श्रद्धालुओं को एक आध्यात्मिक और सुखद अनुभव मिल सके। सेक्टर-29 स्थित द एस्क्रोल-क्राइस्ट चर्च में विशेष रूप से रोशनी लगाकर सजावट पूरी कर ली गई है। यहां कैरोल सिंगिंग की प्रैक्टिस भी जोर-शोर से चल रही है। ज्योति कार्की