फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिराग पासवान ने छात्र संसद सम्मेलन में युवाओं को प्रेरित किया, बोले- भारत का भविष्य युवा ही गढ़ते हैं युवा

श्याम जी. Updated Fri, 25 Jul 2025 06:51 PM IST

नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में दो दिवसीय 9वें छात्र संसद सम्मेलन का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि युवा भारत का अगला अध्याय नहीं हैं, वे आज की सुर्खियां हैं। आपके विचार, आपकी ऊर्जा, आपका साहस यही भारत की ताकत है। देश को विकसित बनाने में सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों पर उन्होंने कहा कि वे केवल आलोचक बनकर न बैठें, बल्कि भारत की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनें। वहीं, छात्र संसद के संस्थापक अधिवक्ता कुनाल शर्मा ने कहा कि यह एक पीढ़ी के अंतर्मन को झकझोरने की पहल है। चिराग पासवान ने खुद कहा है कि शासन को युवाओं की जरूरत है। और यह सभा प्रमाण है कि जब छात्र स्पष्टता और साहस के साथ खड़े होते हैं, तभी भारत वास्तव में उठने लगता है। उपाध्यक्ष आदित्य वेगड़ा ने कहा कि मैंने 5000 छात्रों को केवल सुनते नहीं बल्कि जागते हुए देखा। यह कोई सम्मेलन नहीं यह एक क्रांति है जहां युवा अब आगे बढ़ते हैं, कल नहीं। जीएल बजाज के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत का भविष्य युवा ही गढ़ते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें