फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नोएडा वीओडब्ल्यू 2025 कार्यक्रम, बच्चों की मंच पर शानदार प्रस्तुतियां

राहुल तिवारी Updated Tue, 18 Nov 2025 10:09 PM IST

नोएडा सेक्टर-6 स्थित एनईए में फोस्टर एंड फोर्ज एनजीओ की ओर से मंगलवार को आयोजित वीओडब्ल्यू -2025 कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने की। इस दौरान जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों को फोस्टर एंड फोर्ज की ओर से एक संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर मिला। बच्चों ने प्रतिभा, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों का मंचन कर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में शामिल एसआरजी, एआरपी, शिक्षक, सहयोगी संस्थाएं और दर्शकों ने बच्चों की मेहनत और क्षमता की सराहना की। मौके पर मौजूद फोस्टर एंड फोर्ज संस्था की भावना उपाध्याय ने कहा कि यह प्रयास बच्चों को मंच देकर उनके सर्वांगीण विकास और व्यक्तित्व निर्माण को प्रोत्साहित करने की दिशा में है। कार्यक्रम की सफलता में संस्था की पूरी टीम, बच्चों के अध्यापकों और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें