फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: आसान रहा सीबीएसई 12वीं का साइकोलॉजी पेपर, छात्रों के चेहरे खिले

Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 05 Mar 2026 07:13 PM IST

नोएडा में सीबीएसई बोर्ड में बृहस्पतिवार को 12वीं कक्षा की साइकोलॉजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकल रहे छात्रों ने बताया कि पेपर आसान आया था, अधिकतर सवाल सीधे पूछे गए, लेकिन थोड़ा लंबा था। इस वजह से प्रश्न पत्र हल करने में थोड़ा समय लग गया। हालांकि परीक्षा केंद्रों से बाहर छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। छात्रों का कहना था कि प्रश्नपत्र में अधिकतर सवाल पढ़े हुए थे, इसलिए उन्हें हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। कई छात्रों के अनुसार कुछ सवाल लंबे पूछे गए थे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। वहीं, अभिभावक भी केंद्रों के बाहर बच्चों का इंतजार करते दिखे। परीक्षा समाप्त होने के बाद कई छात्रों ने राहत की सांस ली और कहा कि अब अगले पेपर की तैयारी पर ध्यान देंगे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें