फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में जानलेवा बना नाला, खुले गहरे नाले में गिरा सांड, घंटों रेस्क्यू के बाद निकाला बाहर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-1 के पास सोमवार को एक सांड गहरे नाले में गिर गया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने क्रेन की मदद से सांड को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि सांड को कोई गंभीर चोट नहीं आई। निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में खुले पड़े नाले लगातार खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। इससे पहले भी कई पशु इन नालों में गिर चुके हैं। खुले नाले न सिर्फ बेजुबान जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में डाल रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये नाले किसी दुर्घटना को न्योता दे सकते हैं। पूर्व में कई बार शराब के नशे में लोग गहरे नाले में गिरकर हादसे का शिकार हो चुके हैं। प्रशासन और प्राधिकरण से मांग की है कि खुले नालों को जल्द से जल्द ढकवाया जाए। क्योंकि पूर्व में शिकायतों के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें