ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने रविवार को डाटा मैनेजर की हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के कारोबारी साले और उसके मैनेजर को गिरफ्तार किया है। विवाद के बाद पति और पत्नी के बीच चल रही मध्यस्थता से परेशान होने के कारण ही मृतक के कारोबारी साले दिल्ली के सचिन राठौर ने अपने मैनेजर बागपत के प्रवीण उर्फ तिलके को सुपारी देकर शूटरों से डाटा मैनजर की हत्या कराई है। हत्यारोपी बागपत के शूटरों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से चेक बुक, डेबिट कार्ड, आर्यावर्त बैंक की किताब बरामद की है। मृतक की पत्नी, दूसरे साले और ससुर की भूमिका की जांच की जा रही है।