नोएडा सेक्टर–110 स्थित महर्षि नगर रामलीला मैदान में महर्षि महेश योगी संस्थान द्वारा 108 कुण्डीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ का भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। सुबह यज्ञ आरंभ होने के बाद शानदार कलश यात्रा निकाली गई। उद्घाटन सत्र में कलश स्थापना, गणपति होम, गौ पूजन और नवग्रह शांति के अनुष्ठान संपन्न हुए। छात्रों द्वारा विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। स्कूल के कई छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। यज्ञशाला में विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए आहुतियां दी जाती रहीं, जिसमें करीब 140 करोड़ आहुतियां देने का लक्ष्य है। संध्याकाल में रामायण आधारित लेजर शो और स्वामी राघवाचार्य महाराज की राम कथा ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।