फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जगतफार्मा बाजार में युवतियों की पसंद बनी बेलवेट शूट, स्वेटशर्ट की बढ़ी मांग

ग्रेटर नोएडा की बाजार में सर्दी से बचाव के साथ स्टाइलिश कपड़ों की भरमार देखने को मिल रही है। बाजार में नए स्टाइल कपड़ों की युवक और युवतियां खरीदारी कर रहे हैं। सैकेट, स्वेटशर्ट और हूडी की अधिक मांग है। महिलाओं को बेलवेट शूट और लॉन्ग कोट ज्यादा भा रहा है। क्वालिटी के आधार पर इनकी बाजार में अलग-अलग दाम पर बिक्री हो रही है। ग्रेटर नोएडा की जगतफार्म बाजार में कपड़ों की दुकानों पर इस बार सर्दी के मौसम में सैकेट आई है। इसमें चेन की जगह बटन लगी होती है। यह ब्लेजर और कोट का मिक्सअप है। इसमें कई तरह की डिजाइनों के साथ कई रंगों में है, जिसे युवा खूब पसंद कर रहे हैं। यही हाल स्वेटशर्ट का है। समारोह में पहनने के लिए भी लोग इनको खरीद रहे हैं। महिलाएं बेलवेट शूट और लॉन्ग कोट अधिक पसंद कर रही हैं। ऊनी सलवार-कुर्ता का सेट भी है, जिसमें चुनरी के स्थान पर गर्म शॉल है। इसके अलावा मंकी कैप की जगह स्टाइलिश मफलर ज्यादा और ऊनी टोपी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें