फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बीसीएल का आयोजन, 30 रन से जीती मुंबई मरीन

Digvijay Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 09:43 PM IST

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बीसीएल का आयोजन किया जा रहा हैं। बृहस्पतिवार को अंतिम लीग मैच हुए। पहले मैच में एमएम ने एसएस को 30 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत के मुख्य हीरो सिद्धार्थ सुमन रहे। उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने विपक्षी टीम को उस वक्त बैकफुट पर ला दिया। जब टीम की जीत आसान लग रही थी। एमएम ने खराब शुरूआत के बाद पांच विकेट पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। पांच रन के निजी स्कोर पर टीम के दो विकेट गिर गए। 64 रन के योग पर टीम का स्कोर चार विकेट था। कप्तान असगर अफगान (नाबाद 82 रन) और आदर्श उपाध्याय (48 रन) ने न केवल टीम को संकट से उबारा, बल्कि 189 रन तक के स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। अंतिम ओवरों में अनुरित सिंह ने 10 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। एसएस की ओर से अंकित राजपूत ने दो विकेट हासिल किए। शैलेश भोंडेकर, आदित्य चौधरी व अनिकेत चौधरी को एक-एक विकेट मिला। 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस की ओर से सलामी बल्लेबाज असद पठान (79 रन) और फरमान अहमद (33 रन) ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 77 रन बनाए। इसके बाद 130 रन योग पर टीम को लगातार दो झटकें लगे। जिससे बल्लेबाज दबाव में आ गए और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। इसका खामियाजा टीम को 30 रन से हार से चुकाना पड़ा। पूरी टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 159 रन का ही स्कोर कर सकी। एमएम की ओर से सिद्धार्थ सुमन ने पांच और अनुरित सिंह ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अन्य गेंदबाजों ने भी किफायती गेंदबाजी की। जीत के साथ ही एमएम ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें