तेल उद्योग विकास बोर्ड द्वारा शुक्रवार को सेक्टर 73 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया। इस दौरान स्वास्थकर्मी अर्जुन ने कहा कि बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। यदि आसपास साफ-सफाई रखी जाएगी और गंदगी या गंदा पानी जमा नहीं होगा, तो बीमारी फैलाने वाले कीट भी पनप नहीं पाएंगे। स्वच्छता के प्रति जागरूकता से हम न केवल खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी इस मुहिम में शामिल कर सकते हैं। इस दौरान दुकानदारों को समझाया गया कि अपना कूडा कूडेदान में डाले और सभी कूडे दान रखें।