नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को यमुना डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस तोड़ने का अभियान चलाया। अभियान में प्राधिकरण की कई टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और तोड़फोड़ शुरू की। मुख्य रूप से सेक्टर-151 बादौली गांव के सामने बने 40 से अधिक फार्म हाउस तोड़ दिए गए। इसके आगे भी अभियान जारी है। प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने अभियान की पुष्टि की। एसीईओ ने बताया कि डूब क्षेत्र में फार्म हाउस अवैध तरीके से बनाये गए हैं। इन अवैध फार्म हाउस को तोड़ा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक़ यह तोड़फोड़ वर्क सर्कल-9 की तरफ से की जा रही है। प्रबंधक वैभव नागर व उनकी टीम अभियान की अगुवाई कर रही है।