ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में पैनोरमा के दूसरे दिन भी प्री प्राइमरी से लेकर बारहवीं तक के छात्रों के मध्य विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पैनोरमा की विविध प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक अर्जित कर एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन विजेता रहा तथा पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। हियर इट आउट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जेएसएस पब्लिक स्कूल नोएडा, द्वितीय स्थान पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल तथा तृतीय स्थान एस्टर पब्लिक स्कूल केपी एक ने प्राप्त किया। अंग्रेजी विभाग द्वारा शेक्सपियर लिखित नाट्य प्रस्तुति में प्रथम स्थान पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय स्थान जेएसएस नोएडा तथा तृतीय स्थान एस्टर पब्लिक स्कूल के.पी एक ने प्राप्त किया। नृत्य एवं संगीत विभाग द्वारा भारतीय प्रदेशों से संबंधित लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मयूर स्कूल नोएडा , द्वितीय स्थान सेंट जोसेफ स्कूल तथा तृतीय स्थान एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर तीन ने प्राप्त किया। इस मौके पर एस्टर समूह संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वीके शर्मा, प्राचार्या प्रीति शर्मा, उपप्राचार्य आदि मौजूद रहे।