फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में एओए पर रामचरितमानस महायज्ञ के बैनर न लगाने का आरोप

श्याम जी. Updated Fri, 17 Jan 2025 08:03 PM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी में एओए पर श्री रामचरितमानस महायज्ञ के बैनर न लगाने देने का आरोप लगा है। कथा कराने वाले लोगों का कहना है कि एओए से पूर्व में ही सभी अनुमति ले ली गई थी। इसके बाद भी बैनर लगाने नहीं लगाने दिया जा रहा है। धार्मिक कार्य में भी एओए की ओर से अड़चन पैदा की जा रही हैं। कथावाचक और सोसाइटी के निवासी उपेंद्र नारायण ने बताया कि उनके दो फरवरी से 10 फरवरी तक श्री रामचरितमानस महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए करीब 10 दिन पहले एओए के साथ बैठक की गई थी। इसमें एओए की सभी शर्तों को मानते हुए कथा कराने की अनुमति ली गई। साथ ही क्लब हाउस को बुक करके उसके पैसों का भी भुगतान किया गया, लेकिन अब सोसाइटी में बैनर लगाने की बात आई तो एओए की ओर से नए नए नियम बताए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें