ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा ग्यारहवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रगति के पंख नाटक की थीम पर कार्यक्रम हुआ। भारत ने आतंकवाद से लड़ते हुए कैसे अपने आपको सुरक्षित रखा है, इसे दिखाने के लिए पहलगाम आदि क्षेत्रों में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि को नाटक में बहुत ही रोमांचक तरीके से दिखाया गया है। वहीं सन 1857 की क्रांति के बिगुल ने भारतीयों के मन में स्वतंत्रता एवं स्वाभिमान के जिस बीज का रोपण किया। अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने के बाद भारतीयों ने अपने श्रम और क्षमता का प्रदर्शन कर स्वयं को अन्न, धन और बल से सुरक्षित किया। इसरो, डीआरडीओ, वाणिज्य आदि अनेक क्षेत्रों में भारत को शीर्षस्थ स्थान पर पहुंचाया है। विद्यालय में रिलायंस, डीआरओ, इसरो,आदि के लगे हुए स्टॉल्स इस थीम को प्रभावी तरीके से दिखाने में सफल रहे। इस मौके पर बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह, चेयरमैन टीपी सिंघल , प्रिंसिपल राजीव वर्मा, तुषार गुप्ता आदि मौजूद रहे।