नोएडा स्टेडियम में इन दिनों नोएडा प्रीमियर बेबी लीग फुटबॉल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। खासकर छोटे बच्चों का मैच काफी लोकप्रियता हासिल कर रही है। इस लीग के माध्यम से छोटे बच्चे फुटबॉल की बारीकियों से बेहद कम उम्र में ही परिपक्व हो रहे हैं। इस लीग को लेकर आयोजक और अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर अनादि बरुआ ने अपना अनुभव भी अमर उजाला के साथ साझा किया।