अमर उजाला की ओर से आयोजित 'मेरा सेक्टर सबसे बेहतर' प्रतियोगिता के तहत शनिवार को ग्रेटर नोएडा के आठ सेक्टरों के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने दावेदारी पेश की। सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने सेक्टरों का मेंटनेंस, वेस्ट मैनेजमेंट, सिक्योरिटी, हरियाली और अन्य एक्टिविटी के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान रिटायर्ड चीफ टाउन प्लानर एससी गौड़ बतौर जज मौजूद रहे।