अमर उजाला ग्रीनाथान का दादरी विधायक तेजपाल नागर ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर में पर्यावरण को बचाने के लिए हमें आगे आना होगा। अमर उजाला की पहल काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जनपद में हवा को शुद्ध बनाए रखने के लिए हमें जुटना होगा। उन्होंने बताया कि जब आंध्र प्रदेश के दोनों ने वहां देखा कि काफी अच्छी स्थिति है, लेकिन जैसे ही दिल्ली एनसीआर में आते तो यहां पर्यावरण व हवा काफी अशुद्ध हो जाती है। अमर उजाला की ओर से शुरू की गई पहल पर्यावरण को बचाने में काफी सार्थक साबित होगी। ग्रीनाथान में बच्चों और महिलाओं के लिए 2.5 किलोमीटर की मैराथन और बड़ों के लिए 5 किलोमीटर की मैराथन रखी गई है।