नोएडा में पार्किंग अटेंडेंट की लापवाही से एक आठ महीने के गर्भवती महिला की जान चली गई। नोएडा के सेक्टर 18 मार्केट की पार्किंग में कार पार्क कर रहे पार्किंग अटेंडेट ने तेजी से कार चालते हुए, अपने पति के साथ जा रही 26 साल की गर्भवती महिला को रौंद डाला। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं आरोपी पार्किंग अटेंडेट को गिरफ्तार कर लिया गया है।