दिल्ली से सटे नोएडा के अंतरिक्ष फॉरेस्ट अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर एक निजी चैनल की महिला एंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में बहुत कुछ ऐसा पाया जिससे वो इस मौत को सामान्य मौत नहीं मान रही। साथ ही पुलिस ने घटना के वक्त महिला एंकर के साथ मौजूद उसके एक साथी एंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।