ग्रेटर नोएडा में एक फोम की फैक्ट्री में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसपर काबू पाने के लिए चार जिलों की 21दमकल की गाड़ियां पहुंची। लगभग सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग में 10 करोड़ से ज्यादा नुकसान का अनुमान है । फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।