फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम तोड़ चुके दामाद के खिलाफ ससुर के इस वीडियो ने मचाया बवाल

Wed, 24 May 2017 12:05 PM IST
जेपी शर्मा,अमर उजाला टीवी/ ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के गुलावली गांव में बीते दिनों आग में झुलसने की वजह से ससुर दामाद की हुई मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। ये खुलासा मरने से पहले ससुर के बयान का एक वीडियो सामने आने के बाद हुआ है। 50 सेकेंड के वीडियो में ससुर ने दावा किया है कि उसके दामाद ने ही तेल डालकर आग लगाई थी। दरअसल दुर्गेश पत्नी से तलाक लेने के लिए 19 मई को अपने ससुराल पहुंचा था। वहां दुर्गेश और उसके ससुर संदिग्ध परिस्थिति में आग में झुलस गए थे। दामाद दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि ससुर की अगले दिन सुबह अस्पताल में मौत हुई थी। मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया था। अब पुलिस दोनों पहलु से मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें