25 मई को ग्रेटर नोएडा के जेवर में हुए गैंगरेप और लूट मामले में आरोपियों के साथ पुलिस की शनिवार की रात करीब 3 बजे मुठभेड़ हुई। मुठभेड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बावरिया गैंग के बताए जा रहे हैं।