फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेडेशन का आखिरी दिन सिर पर, फिर भी खिलाड़ियों के नहीं बनाए जा रहे प्रमाण पत्र

Akash Dubey Updated Thu, 02 Jul 2026 10:24 PM IST

गुरुग्राम में खेल विभाग द्वारा स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। तीन जुलाई इस प्रक्रिया का आखिरी दिन है, लेकिन गुरुग्राम मंडल के करीब 10 खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र अब तक जारी नहीं हो पाए हैं। इनमें क्याकिंग एंड कैनोइंग, कराटे और ड्रेगन बोट खेलों के खिलाड़ी शामिल है। खिलाड़ियों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से वे रोजाना सुबह 10 बजे जिला खेल विभाग पहुंचते हैं और शाम तक कार्यालय में इंतजार करते रहते हैं, लेकिन उनके प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें