गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह गली में घर के बाहर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को चोरी कर लिया। गाड़ी के मालिक ने सुबह जब उठकर देखा तो घर के बाहर उनकी गाड़ी खड़ी नहीं मिली। जब उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि रात के समय कुछ लोग उनकी गाड़ी को थार गाड़ी के पीछे बांधकर खींच ले गए।