मानेसर-कासन रोड पर सीवर का पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में लोगों ने कई बार शिकायत प्रशासन को दे चुके हैं। लोगों का आरोप है कि मानेसर नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बारिश के समय तो हालात और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम की तरफ से कोई ध्यान नहीं देने से सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है। लोगों ने बताया कि मानेसर नगर निगम बनने से उन्हें समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।