टावर ऑफ जस्टिस को हरित और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत परिसर के साथ-साथ प्रत्येक फ्लोर पर कोर्ट रूम के सामने ऑर्नामेंटल (सजावटी)पौधों से सजावट की जाएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने लैंडस्केपिंग कार्य को विकसित करने के लिए दो अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं। इस पर करीब 49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, पहले टेंडर के तहत परिसर में लकड़ी के प्लांटर लगाए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 24.76 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं दूसरे टेंडर के तहत ऑटोमैटिक पॉप-अप सिंचाई प्रणाली स्थापित की जाएगी, ताकि पौधों और हरित क्षेत्र की नियमित सिंचाई स्वचालित तरीके से हो सके। दूसरे टेंडर के तहत ऑटोमैटिक पॉप-अप सिंचाई प्रणाली स्थापित की जाएगी, ताकि पौधों और हरित क्षेत्र की नियमित सिंचाई स्वचालित तरीके से हो सके। इस कार्य की अनुमानित लागत करीब 24.88 लाख रुपये रखी गई है। परियोजना को 30 जून तक पूरा करने की तैयारी की जा रही है।