फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: 19 जुलाई को होगी छठी जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता

Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 16 Jul 2026 09:59 PM IST

गुरुग्राम। जिला योग संघ की ओर से छठी जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन 19 जुलाई को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन पुराने रेलवे रोड स्थित बिशन देवी अग्रवाल धर्मशाला में होगा, जिसमें जिलेभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 18 जुलाई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रत्येक इवेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को 300 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी योग कला दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी किया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें