हरियाणा खेल विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए अपना वार्षिक खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के तहत प्रदेशभर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और आयोजनों का आयोजन किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी का बेहतर अवसर मिलेगा।