फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सर्विस रोड के किनारे मिट्टी धंसी, हादसे का बढ़ा खतरा

जितेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Jul 2026 07:04 PM IST

न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित सेक्टर-110 न्यू पालम विहार फेज-2 में बारिश के कारण सर्विस रोड के किनारे कई स्थानों पर मिट्टी बह गई है और जगह-जगह जमीन धंस गई है। इससे इलाके में रहने वाले लोगों और राहगीरों में बड़े हादसे की डर बन रहा है। निवासियों ने बताया है कि सर्विस रोड के किनारे हुए कटाव के कारण सड़क की मजबूती प्रभावित हो रही है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। मिट्टी धंसने की वजह से स्ट्रीट लाइट का एक पोल भी गिर गया है। न्यू पालम विहार फेज- 2 के निवासी धर्मेंद्र सिंह, संजीव का कहना है कि रोजाना इस रास्ते से बड़ी संख्या में वाहन और पैदल राहगीर गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के किनारे धंसी मिट्टी और गड्ढे दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे से पहले सर्विस रोड के कटाव की मरम्मत कराई जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें