गुरुग्राम जिले के विभिन्न गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशेष शबद कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें रागी जत्थों ने गुरु साहिब की वाणी का मधुर गायन कर संगत को निहाल किया। कीर्तन के दौरान गुरुद्वारों में जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।