फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम में ईडब्ल्यूएस मकानों के सीवर और पानी के कनेक्शन काटे, रैंप तोड़े, लोगों ने किया विरोध

डीएलएफ फेज-5 में ईडब्ल्यूएस मकानों के सीवर और पानी के कनेक्शन काटने के साथ रैंप को डीएलएफ की टीम ने तोड़ दिया है। इस कार्रवाई का लोगों ने जमकर विरोध किया। इस मामले में हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होनी है। डीएलएफ सिटी आरडब्ल्यूए ने साल 2020 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने डीएलएफ इलाके का सर्वे कर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे। जिला नगर योजनाकार के प्रवर्तन शाखा (डीटीपीई) की तरफ से डीएलएफ इलाके में चल रही गतिविधियों को लेकर टीम गठित की गई और सर्वे शुरू कराया गया है। इसी के दौरान डीएलएफ फेज पांच में 81 ईडब्ल्यूएस मकानों की ओसी रद्द कर दी गई। बाद में डीएलएफ ने इन मकानों के सीवर-पानी की कनेक्शन को काट दिया। बुधवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया और एक महिला ने जान देने का प्रयास किया था। बृहस्पतिवार को डीएलएफ की टीम दोबारा इस क्षेत्र में पहुंची और सीवर-पानी के लाइनों को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। इसके अलावा मकानों के आगे बने रैंप समेत अन्य कब्जे को भी हटा दिया। डीएलएफ की इस कार्रवाई का जमकर लोगों ने विरोध किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। इस दौरान करीब 81 मकानों पर कार्रवाई की गई। तोड़फोड़ के बाद लोग दोबारा रैंप का निर्माण न कर सकें, डीएलएफ ने कंकरीट डलवा दिया। डीएलएफ फेज पांच आरडब्ल्यूए के महासचिव निहाल सिंह यादव ने बताया कि डीएलएफ के लोग करीब दो दर्जन जेसीबी मशीन समेत दलबल के साथ सुबह आए और तोड़फोड़ किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें