गुरुग्राम नगर निगम की उदासीनता ने शहर के कुछ हिस्सों में नारकीय स्थिति पैदा कर दी है। नगर निगम के वार्ड संख्या दो स्थित पालम विहार एक्सटेंशन के 40 फुट की मुख्य सड़क पर सीवेज की गंदगी बह रही है। स्थानीय गत्ता फैक्ट्री से हनुमान मंदिर तक एक किमी तक गंदा पानी मुख्य सड़क पर है। अमर उजाला के सुधी पाठक पंकज वर्मा ने इसकी वीडियो भेजा है और प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस समस्या का शीघ्र हल निकाला जाए। गंदे पानी के कारण यहां आवाजाही मुश्किल है मगर यदि यह गंदगी किसी तरह पेयजल की लाइन में मिल गई तो बीमारियां फैल जाएगी। अभी बदबू और गंदगी से ऐसा लगता है जैसे नरक में रह रहे हो। अगर बहुत जरूरी काम नहीं हो तो लोग घरों से निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं।