गांव अलीमुद्दीनपुर में छः एकड़ भूमि नवनिर्मित गौशाला की भूमि पर चल रहें विवाद को लेकर उपमंडल अधिकारी पटौदी, दिनेश लुहाच ने गांव वालों साथ बैठक की। इस बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि 20 एकड़ जमीन पंचायत ने गौशाला को दी थी। छः एकड़ में गौशाला बनी है और चौदह एकड़ में गऊओं के लिए चारा उगाया हुआ है। परंतु अभी तक चारे वाली जमीन गौशाला के नाम नहीं की गई है। इस मामले में दिनेश लुहाच ने करीब छ: गांवों के लोगों को सलाह दी। उन्होंने कहा कि मसौदा तैयार करके उच्चाधिकारियों को भिजवाएं। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्राम सचिव से कहा कि अलीमुद्दीन पुर की ग्राम सभा बुलाकर गौशाला भूमि के विवाद को सुलझाने का प्रयास करें । ग्रामीणों ने एसडीएम लुहाच के सुझाव की सराहना भी की और आभार जताते कहा कि अब हमे सकारत्मक परिणाम की उम्मीद जगी है। गौशाला कमेटी के अध्यक्ष सिद्ध दास महाराज ने बताया कि गौशाला में करीब 250 गाय मौजूद है। गौशाला 6 एकड़ में बनी हुई है। गौशाला की गाय के लिए चारागाह के लिए 14 एकड़ रिजर्व किए हैं। इस मौके पर एसडीएम दिनेश लुहाच, जिला पार्षद यशपाल फरीदपुर, सरपंच एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अजीत यादव, सरपंच एसोसिएशन फरूखनगर के अध्यक्ष धर्मपाल हाजीपुर, महाराज सुंदर दास, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।